शाजापुर: मक्सी में हुए विवाद पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने X पर कानून व्यवस्था को लेकर मोहन सरकार और डीजीपी पर निशाना साधा
शाजापुर के मक्सी में बुधवार रात को दो पक्षों में हुए विवाद में चले हथियार और गोलीबारी की घटना के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गए थे इस घटना को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का एक्स पर शुक्रवार को सुबह 7.5 बजे किया हुआ ट्वीट सामने आया है।जिसमे कानून व्यवस्था को लिकर CM व DGP पर निशाना साधा है।