कुमारखंड: श्रीनगर में आग से चार परिवारों के पांच घर सहित दस लाख रुपये की संपत्ति राख
कुमारखंड प्रखंड के रामनगर महेश पंचायत के वार्ड 5 श्रीनगर गांव में सोमवार दोपहर करीब एक बजे अचानक लगी आग से चार परिवारों के 5 घर सहित दस लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई है।