खड़गपुर: लक्ष्मीपुर के मांझी टोला में शिक्षा एवं बाल अधिकार पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक से लोगों का ध्यान खींचा
हवेली खड़गपुर प्रखंड के बढ़ौना पंचायत स्थित रविदास एवं मांझी टोला लक्ष्मीपुर में बुधवार 2 pm को शिक्षा एवं बाल अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. बिहार दलित विकास समिति गोबड्डा के तहत सावित्रीबाई माता समिति द्वारा गीता कुमारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की उल्लेखनीय भागीदारी रही.कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक, जागृति