तिजारा: भिवाड़ी में निर्माणाधीन जैगवार कंपनी में टंकी की दीवार ढही, तीन बच्चों की मौत, मां के साथ नहाने गए थे मासूम
Tijara, Alwar | Jun 16, 2026 भिवाड़ी में जैगवार कंपनी में निर्माणाधीन प्लांट में टंकी की दीवार ढह गई। हादसे में अब तक तीन बच्चों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है। मंगलवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में मीनू पुत्री हेमंत शर्मा की मौके पर मौत हो गई थी जबकि मीनू के भाई ज्योतिष और शिवम ने दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।