Sumit Kumar Singh के क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का जोरदार स्वागत, सोनो से चकाई तक दिखा उत्साह
जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह के विधानसभा क्षेत्र सोनो में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सोनो स्थित शिव शक्ति प्लेस में हुए स्वागत कार्यक्रम में सुमित सिंह के समर्थकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
सुमित सिंह के क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्री के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मुद्दों एवं विकास से जुड़ी बातों को भी सामने रखा।
इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री के आगे बढ़ने पर सोनो से चकाई के बीच विभिन्न स्थानों पर भी उनका स्वागत किया गया। कई जगहों पर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर मंत्री का अभिनंदन किया।
चकाई पहुंचने पर भी स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का जोरदार स्वागत हुआ। सोनो से लेकर चकाई तक लगातार हुए स्वागत कार्यक्रमों में सुमित सिंह के समर्थकों की सक्रियता और क्षेत्र में उनकी राजनीतिक पकड़ की झलक देखने को मिली।
सुमित सिंह के विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्री का यह दौरा और जगह-जगह हुआ स्वागत क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
#SumitSingh #SumanKumarSingh #NishantKumar #Sono #Chakai #jamui