पिछोर: पिछोर के बस स्टैंड पर जन आक्रोश रैली व आमसभा, कांग्रेस नेताओं ने किया संबोधित
पिछोर नगर के बस स्टैंड पर आज मंगलवार दोपहर लगभग 3:00 बजे जन आक्रोश रैली के तहत आमसभा का आयोजन किया गया।आमसभा को भाजपा जनपद पंचायत जिला उपाध्यक्ष अमित पड़ेरिया और जनपद सदस्य मनीराम लोधी एवं पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद लोधी अपने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आमसभा में सम्मिलित हुए। इसी दौरान कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।