ओवरब्रिज के नीचे डोम समाज की जिंदगी अंधेरे में बेहाल
गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे ओवरब्रिज के नीचे डोम समाज के कई परिवार लंबे समय से बदहाल परिस्थितियों में जीवन बिताने को मजबूर हैं। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में इन परिवारों की जिंदगी अंधेरे में गुजर रही है। बिजली, पेयजल और स्थायी आवास की सुविधा नहीं होने से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डोम समाज के लोगों ने जिलाधिकारी से उनकी स्थिति का संज्ञान लेते हुए मौके का स्थलीय निरीक्षण कराने की मांग की है।
# D M. Gazipur