मौनी बाबा गंगा घाट पर नहाते समय दो किशोरियां डूबीं
#करंडा। थाना क्षेत्र के चोचकपुर स्थित मौनी बाबा गंगा घाट पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे स्नान करते समय दो किशोरियां गंगा में डूब गईं। घटना के बाद से दोनों की तलाश जारी है। नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बसंतपट्टी गांव निवासी स्वर्गीय मदनसेन सिंह की पुत्रियां माही सिंह (16) और महिमा सिंह (14) चोचकपुर स्थित मौनी बाबा गंगा घाट पर स्नान करने गई थीं। इस दौरान गहरे पानी होने से दोनों गंगा नदी में डूब गईं।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना एनडीआरएफ को दे दी गई है। दोनों किशोरियों की तलाश के लिए खोजबीन जारी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।