ब्रेकिंग न्यूज़
सेवराई तहसील के सामने नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मृतक की हुई पहचान
भदौरा। सेवराई तहसील के सामने नहर में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की।
मृतक की पहचान हैदर पुत्र अजीज, निवासी नाउ सेवराई के रूप में बताई जा रही है। शव किन परिस्थितियों में नहर में पहुंचा, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है। #GhazipurNews