#शिवहर के नए एसपी मोइबुल्लाह अंसारी ने संभाला पदभार, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
शिवहर। जिले के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक श्री मोइबुल्लाह अंसारी ने शनिवार, 7 नवंबर 2026 को विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में एसडीपीओ, साइबर डीएसपी, यातायात डीएसपी, मुख्यालय डीएसपी, अंचल पुलिस निरीक्षकों एवं विभिन्न शाखाओं के पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।
इस दौरान जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, प्रभावी पुलिसिंग और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई। एसपी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर पूरी सक्रियता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।