बहराइच: गोलवा घाट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलवा घाट में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला। जिसकी सूचना आसपास के लोगों के द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मृतक की पहचान दपालीपुरवा के रहने वाले अनुज के रूप में हुई है। पुलिस जाच में जुट गई है।