बहराइच: रेहली गांव के पास सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
जिला अस्पताल में भर्ती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिवार के सदस्यों ने जानकारी देते हो बताया कि सड़क हादसे में महिला घायल हो गई थी। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जाच जारी है।