बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में पीसीएस प्री परीक्षा की तैयारी को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा 22 दिसंबर को दो पालियों में सम्पन्न होने वाली पीसीएस प्री परीक्षा की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। बता दें कि बहराइच जनपद में होने वाली परीक्षा को लेकर जिले में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें परीक्षाएं संपन्न कराई जाएगी।