रानीगंज: छठ महापर्व को लेकर रानीगंज बाजार में बढ़ी रौनक, केला, कद्दू और फलों के दाम चढ़े
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। बाजार की दुकानों पर केला, कद्दू सहित विभिन्न प्रकार के फल और पूजन सामग्री सजने लगी हैं। छठ पर्व नजदीक आते ही बाजार में खरीदारी की चहल-पहल भी तेज होने लगी है।