बरहट: जमुई स्टेशन पर हंगामा कर रहे प्रेमी जोड़े को जीआरपी ने पकड़कर लाया थाना, परिजन व ग्रामीणों की मौजूदगी में हुई शादी
Barhat, Jamui | Jul 9, 2025 जमुई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बीते रात प्रेमी जोड़े को हंगामा करना महंगा पड़ गया। जहां जीआरपी ने दोनों को पकड़ कर थाना ले आया, इसके बाद प्रेमी जोड़े को उसके परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में जीआरपी थाना के बाहर जखराज स्थान के पास शादी करा दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार 10 बजे से वायरल हो रहा है। दोनों प्रेमी जोड़े बरहट प्रखंड के रहने वाले हैं।