पोड़ैयाहाट: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हुआ सामूहिक योग का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट में सामूहिक योग का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक की मुख्य भूमिका में प्रभारी डॉक्टर रमेश थे। उन्होंने बताया की स्वस्थ जीवन शैली के लिए रोजाना योग, प्राणायाम और व्यायाम आवश्यक है। अगर इनका निरंतर अभ्यास किया जाए तो बहुत से रोगों से छुटकारा संभव हो सकता है ।