मंझनपुर: महिला को दो लोगों ने पीटा, आई चोटें पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो वीडियो लेकर मंझनपुर पहुंची महिला ने एसपी से की शिकायत
चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव की रहने वाली रूबी देवी पत्नी राजबहादुर शनिवार को मंझनपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी।जहां पर उसने बताया कि गांव के रहने वाले भोददर और अरुण ने उसे मारापीटा है। जिसका वीडियो भी उसके पास है जो लेकर गईं थी। शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।