मंझनपुर: पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए मंझनपुर में डीएम एसपी सीसीटीवी से कर रहे हैं निगरानी कई केंद्र भी गए
कौशांबी जनपद में भी उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा 2023 शनिवार को संचालित हो रही है। जिसके मद्देनजर जिले के डीएम राजेश कुमार राय और एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव मुख्यालय मंझनपुर स्थित कंट्रोल रूम में सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी कर रहे हैं।ओसा सहित कई केंद्र का भी निरीक्षण करने के लिए मौके पर पहुंचे हैं।