मंझनपुर: अपर पुलिस महानिदेशक ने आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती की परीक्षा को लेकर जिले के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज, जोन प्रयागराज द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती की परीक्षा के दृष्टिगत जनपद कौशाम्बी के परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया, इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था मे लगे पुलिस कर्मियों को चेक किया गया तथा परीक्षा को नकल विहीन सकुशल संपन्न कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।