मंझनपुर: समदा दूध डेयरी के पीछे खेत में मिली विकलांग व्यक्ति की लाश, सिर कूचकर हत्या किए जाने की आशंका
यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा दूध डेयरी के पीछे खेत में एक विकलांग व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि विकलांग व्यक्ति की सिर कूचकर बेरहमी से हत्या की गई है। सप्ताह भर पहले ई-रिक्शा सहित युवक हुआ था गायब। मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी भी दर्ज की थी। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।