जगाधरी: वोट चोरी पर हरियाणा के कृषि मंत्री बोले- बड़े नेता ऐसा कहेंगे तो उन्हें संगठन की जानकारी नहीं
राहुल गांधी के द्वारा वोट चोरी के ऊपर करी गई प्रेस कॉन्फ्रेंस पर हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने जवाब देते हुए कहा कि यह काम बीएलओ का होता है। जिसे अपने बूथ की जानकारी होती है ऐसे किसी का नाम राहुल गांधी ने नहीं लिया। अगर इतना बड़ा नेता यह सब बोलता है तो इसका मतलब उसे संगठन की जानकारी ही नहीं है।