जगाधरी: बुढ़िया चौकी गेट के पास कार चालक ने 2 मोटरसाइकिल सवारों को मारी टक्कर, मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी
मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे थे। कार चालक दोनों मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। जिसका नंबर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे से नोट कर लिया गया है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया है और संबंधित थाने को इसकी सूचना दे दी गई है।