जगाधरी: बिहार में बनेगी भाजपा सरकार, डीएपी खाद को लेकर अब किसान नहीं होंगे परेशान: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि लोगों ने मन बना लिया है कि भाजपा सरकार अच्छा कार्य कर रही है। इसको लेकर विकास के लिए वह हर जगह बीजेपी को ही वोट कर रहे हैं। डीएपी खाद को लेकर उन्हें बोला कि आप किसानों को लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा क्योंकि उनकी जमीनों को मेरी फसल मेरा ब्योरा के साथ जोड़ दिया गया है। जिससे अब उन्हें जमीन के मुताबिक खाद प्राप्त होगी।