Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap
No video available

जौरा विधानसभा के आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी भगवती फौजी रजौधा जी का करंट लगने से हुई मौत

Morena Nagar, Morena | Jul 13, 2025

MORE NEWS

अवैध रूप से संचालित निजी छात्रावास सील, 32 नाबालिग बच्चों को अभिभावकों के सुपुर्द किया गया

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सबलगढ़ सुश्री मेघा तिवारी के निर्देशन में 16 जुलाई 2026 को नायब तहसीलदार, सबलगढ़ एवं राजस्व अमले द्वारा जयपुरिया बाग, सबलगढ़ स्थित एक निजी छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त छात्रावास बिना किसी सक्षम प्राधिकारी की अनुमति एवं आवश्यक पंजीयन के संचालित किया जा रहा था। छात्रावास में लगभग 7 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 32 नाबालिग बालक निवासरत पाए गए। निरीक्षण के समय छात्रावास में निवासरत बच्चों से संबंधित आवश्यक अभिलेख, प्रवेश पंजी, पंजीयन एवं अन्य वैधानिक दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए। प्रथम दृष्टया छात्रावास का संचालन नियमों के विपरीत एवं अवैध रूप से किया जाना परिलक्षित हुआ।

उक्त अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए छात्रावास संचालक एवं भवन स्वामी के विरुद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए।
अग्रिम कार्रवाई के क्रम में 17 जुलाई 2026 को नायब तहसीलदार, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी सबलगढ़ तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा छात्रावास का पुनः निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण उपरांत नाबालिग बच्चों की सुरक्षा एवं उनके सर्वोत्तम हित को दृष्टिगत रखते हुए उक्त छात्रावास को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। साथ ही छात्रावास में निवासरत सभी 32 नाबालिग बालकों को आवश्यक सत्यापन एवं विधिवत कार्रवाई के उपरांत उनके अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया गया।

#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh #administration Jansampark Madhya Pradesh

अवैध रूप से संचालित निजी छात्रावास सील, 32 नाबालिग बच्चों को अभिभावकों के सुपुर्द किया गया अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सबलगढ़ सुश्री मेघा तिवारी के निर्देशन में 16 जुलाई 2026 को नायब तहसीलदार, सबलगढ़ एवं राजस्व अमले द्वारा जयपुरिया बाग, सबलगढ़ स्थित एक निजी छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त छात्रावास बिना किसी सक्षम प्राधिकारी की अनुमति एवं आवश्यक पंजीयन के संचालित किया जा रहा था। छात्रावास में लगभग 7 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 32 नाबालिग बालक निवासरत पाए गए। निरीक्षण के समय छात्रावास में निवासरत बच्चों से संबंधित आवश्यक अभिलेख, प्रवेश पंजी, पंजीयन एवं अन्य वैधानिक दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए। प्रथम दृष्टया छात्रावास का संचालन नियमों के विपरीत एवं अवैध रूप से किया जाना परिलक्षित हुआ। उक्त अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए छात्रावास संचालक एवं भवन स्वामी के विरुद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए। अग्रिम कार्रवाई के क्रम में 17 जुलाई 2026 को नायब तहसीलदार, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी सबलगढ़ तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा छात्रावास का पुनः निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत नाबालिग बच्चों की सुरक्षा एवं उनके सर्वोत्तम हित को दृष्टिगत रखते हुए उक्त छात्रावास को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। साथ ही छात्रावास में निवासरत सभी 32 नाबालिग बालकों को आवश्यक सत्यापन एवं विधिवत कार्रवाई के उपरांत उनके अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया गया। #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh #administration Jansampark Madhya Pradesh

Morena, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

मुरैना: वार्ड 24 के सुभाष नगर में नलों से आ रहा गंदा और बदबूदार पानी, रहवासियों में आक्रोश

मुरैना। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 24 स्थित सुभाष नगर की सरस्वती स्कूल वाली गली में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति को लेकर गंभीर समस्या बनी हुई है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि घरों के नलों से लगातार गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है, जिससे लोगों को पीने और घरेलू उपयोग के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रहवासियों के अनुसार पानी में दुर्गंध होने के साथ-साथ गंदगी भी दिखाई दे रही है, जिसके कारण जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष चिंता बनी हुई है।
स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि समस्या कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन अब तक नगर निगम की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पेयजल पाइपलाइन की तत्काल जांच कर दूषित जलापूर्ति बंद कराने और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।
#मुरैना #morena #नगरनिगम

मुरैना: वार्ड 24 के सुभाष नगर में नलों से आ रहा गंदा और बदबूदार पानी, रहवासियों में आक्रोश मुरैना। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 24 स्थित सुभाष नगर की सरस्वती स्कूल वाली गली में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति को लेकर गंभीर समस्या बनी हुई है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि घरों के नलों से लगातार गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है, जिससे लोगों को पीने और घरेलू उपयोग के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों के अनुसार पानी में दुर्गंध होने के साथ-साथ गंदगी भी दिखाई दे रही है, जिसके कारण जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष चिंता बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि समस्या कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन अब तक नगर निगम की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पेयजल पाइपलाइन की तत्काल जांच कर दूषित जलापूर्ति बंद कराने और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। #मुरैना #morena #नगरनिगम

Morena Nagar, Morena | Jul 17, 2026

मुरैना: बैरियल चौराहे पर कई दिनों से खड़ी कार बनी परेशानी, आखिर किसकी है यह लावारिस गाड़ी?

मुरैना शहर के व्यस्त बैरियल चौराहे के पास मॉल के सामने पेट्रोल पंप के समीप एक कार पिछले कई दिनों से सड़क किनारे खड़ी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वजह से यहां से गुजरने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और व्यस्त समय में अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।
राहगीरों और वाहन चालकों का सवाल है कि आखिर यह कार किसकी है, इसे इतने दिनों से सड़क किनारे क्यों छोड़ दिया गया है और संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से मांग की है कि मामले की जांच कर वाहन के मालिक का पता लगाया जाए तथा यदि वाहन लावारिस या नियमों के विरुद्ध खड़ा है तो उसे तत्काल हटाया जाए, ताकि यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके।
#मुरैना #morena #कार #ट्रैफिक #पुलिस

मुरैना: बैरियल चौराहे पर कई दिनों से खड़ी कार बनी परेशानी, आखिर किसकी है यह लावारिस गाड़ी? मुरैना शहर के व्यस्त बैरियल चौराहे के पास मॉल के सामने पेट्रोल पंप के समीप एक कार पिछले कई दिनों से सड़क किनारे खड़ी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वजह से यहां से गुजरने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और व्यस्त समय में अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। राहगीरों और वाहन चालकों का सवाल है कि आखिर यह कार किसकी है, इसे इतने दिनों से सड़क किनारे क्यों छोड़ दिया गया है और संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कार्रवाई क्यों नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से मांग की है कि मामले की जांच कर वाहन के मालिक का पता लगाया जाए तथा यदि वाहन लावारिस या नियमों के विरुद्ध खड़ा है तो उसे तत्काल हटाया जाए, ताकि यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके। #मुरैना #morena #कार #ट्रैफिक #पुलिस

Morena Nagar, Morena | Jul 17, 2026

गौमाता को राज्य माता घोषित करने की मांग, मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की अपील

मुरैना। अंतर्राष्ट्रीय वैदिक शास्त्रार्थ विजेता एवं नागजी पीठाधीश्वर पैमावतार डॉ. नागाजी सरकार ने गौ संरक्षण, मंदिरों के सरकारी नियंत्रण एवं अन्य धार्मिक विषयों को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में अपने विचार व्यक्त किए।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि गौमाता को "राज्य माता" का दर्जा दिया जाना चाहिए। उनका कहना था कि गौमाता करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं, इसलिए उनका वध पूरी तरह बंद होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी सरकार से नहीं है, बल्कि वे गौमाता के संरक्षण और सम्मान के पक्ष में अपनी बात रख रहे हैं।

राम मंदिर पर भी दिया बयान

डॉ. नागाजी सरकार ने राम मंदिर के मुद्दे पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वर्षों तक जिस रामलला के लिए कारसेवकों ने संघर्ष किया, लाठियां और गोलियां खाईं, उस विषय को लेकर उनके मन मे

गौमाता को राज्य माता घोषित करने की मांग, मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की अपील मुरैना। अंतर्राष्ट्रीय वैदिक शास्त्रार्थ विजेता एवं नागजी पीठाधीश्वर पैमावतार डॉ. नागाजी सरकार ने गौ संरक्षण, मंदिरों के सरकारी नियंत्रण एवं अन्य धार्मिक विषयों को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में अपने विचार व्यक्त किए। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि गौमाता को "राज्य माता" का दर्जा दिया जाना चाहिए। उनका कहना था कि गौमाता करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं, इसलिए उनका वध पूरी तरह बंद होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी सरकार से नहीं है, बल्कि वे गौमाता के संरक्षण और सम्मान के पक्ष में अपनी बात रख रहे हैं। राम मंदिर पर भी दिया बयान डॉ. नागाजी सरकार ने राम मंदिर के मुद्दे पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वर्षों तक जिस रामलला के लिए कारसेवकों ने संघर्ष किया, लाठियां और गोलियां खाईं, उस विषय को लेकर उनके मन मे

Morena Nagar, Morena | Jul 17, 2026

गौमाता को राज्य माता घोषित करने की मांग, मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की अपील

मुरैना। अंतर्राष्ट्रीय वैदिक शास्त्रार्थ विजेता एवं नागजी पीठाधीश्वर पैमावतार डॉ. नागाजी सरकार ने गौ संरक्षण, मंदिरों के सरकारी नियंत्रण एवं अन्य धार्मिक विषयों को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में अपने विचार व्यक्त किए।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि गौमाता को "राज्य माता" का दर्जा दिया जाना चाहिए। उनका कहना था कि गौमाता करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं, इसलिए उनका वध पूरी तरह बंद होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी सरकार से नहीं है, बल्कि वे गौमाता के संरक्षण और सम्मान के पक्ष में अपनी बात रख रहे हैं।

राम मंदिर पर भी दिया बयान

डॉ. नागाजी सरकार ने राम मंदिर के मुद्दे पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वर्षों तक जिस रामलला के लिए कारसेवकों ने संघर्ष किया, लाठियां और गोलियां खाईं, उस विषय को लेकर उनके मन में कई प्रश्न हैं। इस संबंध में उन्होंने अपनी व्यक्तिगत राय भी रखी।

मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की मांग

महाराज ने कहा कि देश में सिखों के गुरुद्वारे, मुस्लिम समुदाय की मस्जिदें और ईसाई समाज के चर्च सरकारी नियंत्रण से मुक्त हैं, जबकि कई स्थानों पर हिंदू मंदिरों का संचालन सरकारी व्यवस्था के अधीन है।

उन्होंने मांग की कि मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त किया जाए, ताकि उनकी देखरेख, प्रबंधन और धार्मिक गतिविधियों का संचालन संत समाज एवं सनातन समाज स्वयं कर सके।

उन्होंने कहा कि सरकार को अपने प्रशासनिक कार्यों और शासन व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए, जबकि मंदिरों का संचालन संत समाज और श्रद्धालुओं पर छोड़ देना चाहिए।

गौ संरक्षण को लेकर कही यह बात

प्रेस वार्ता के अंत में डॉ. नागाजी सरकार ने कहा कि जो व्यक्ति गौमाता के संरक्षण और सम्मान के पक्ष में खड़ा है, वही वास्तविक संत है। उन्होंने दोहराया कि उन्हें किसी प्रकार के सरकारी लाभ या सहायता की आवश्यकता नहीं है, बल्कि उनकी प्राथमिकता केवल गौमाता का संरक्षण और सम्मान है।

नोट: प्रेस वार्ता में व्यक्त सभी विचार एवं बयान संबंधित संत डॉ. नागाजी सरकार के हैं। समाचार का उद्देश्य उनके वक्तव्यों को तथ्यात्मक रूप से प्रस्तुत करना है।

गौमाता को राज्य माता घोषित करने की मांग, मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की अपील मुरैना। अंतर्राष्ट्रीय वैदिक शास्त्रार्थ विजेता एवं नागजी पीठाधीश्वर पैमावतार डॉ. नागाजी सरकार ने गौ संरक्षण, मंदिरों के सरकारी नियंत्रण एवं अन्य धार्मिक विषयों को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में अपने विचार व्यक्त किए। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि गौमाता को "राज्य माता" का दर्जा दिया जाना चाहिए। उनका कहना था कि गौमाता करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं, इसलिए उनका वध पूरी तरह बंद होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी सरकार से नहीं है, बल्कि वे गौमाता के संरक्षण और सम्मान के पक्ष में अपनी बात रख रहे हैं। राम मंदिर पर भी दिया बयान डॉ. नागाजी सरकार ने राम मंदिर के मुद्दे पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वर्षों तक जिस रामलला के लिए कारसेवकों ने संघर्ष किया, लाठियां और गोलियां खाईं, उस विषय को लेकर उनके मन में कई प्रश्न हैं। इस संबंध में उन्होंने अपनी व्यक्तिगत राय भी रखी। मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की मांग महाराज ने कहा कि देश में सिखों के गुरुद्वारे, मुस्लिम समुदाय की मस्जिदें और ईसाई समाज के चर्च सरकारी नियंत्रण से मुक्त हैं, जबकि कई स्थानों पर हिंदू मंदिरों का संचालन सरकारी व्यवस्था के अधीन है। उन्होंने मांग की कि मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त किया जाए, ताकि उनकी देखरेख, प्रबंधन और धार्मिक गतिविधियों का संचालन संत समाज एवं सनातन समाज स्वयं कर सके। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने प्रशासनिक कार्यों और शासन व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए, जबकि मंदिरों का संचालन संत समाज और श्रद्धालुओं पर छोड़ देना चाहिए। गौ संरक्षण को लेकर कही यह बात प्रेस वार्ता के अंत में डॉ. नागाजी सरकार ने कहा कि जो व्यक्ति गौमाता के संरक्षण और सम्मान के पक्ष में खड़ा है, वही वास्तविक संत है। उन्होंने दोहराया कि उन्हें किसी प्रकार के सरकारी लाभ या सहायता की आवश्यकता नहीं है, बल्कि उनकी प्राथमिकता केवल गौमाता का संरक्षण और सम्मान है। नोट: प्रेस वार्ता में व्यक्त सभी विचार एवं बयान संबंधित संत डॉ. नागाजी सरकार के हैं। समाचार का उद्देश्य उनके वक्तव्यों को तथ्यात्मक रूप से प्रस्तुत करना है।

Morena Nagar, Morena | Jul 17, 2026

जौरा विधानसभा के आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी भगवती फौजी रजौधा जी का करंट लगने से हुई मौत - Morena Nagar News