दमोह: सूखी पिपरिया लूटकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार; 8.50 लाख के जेवर, देशी कट्टा और बाइक बरामद: एसपी ने किया खुलासा
Damoh, Damoh | Jul 12, 2026 दमोह के सूखी पिपरिया गांव में 4 जुलाई की रात हुई लाखों की लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि आरोपियों से 42 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी, देशी कट्टा, धारदार कटर, मोटरसाइकिल सहित करीब 8.50 लाख रुपये का मशरूका बरामद हुआ है। दो नामजद सहित दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। 10 हजार का इनाम था।