किशनगढ़ बास: खैरथल जिले में दो दिन तक गूंजा अन्नकूट महोत्सव का उल्लास, घर-घर हुई गोवर्धन की पूजा
Kishangarhbas, Alwar | Nov 10, 2026
दीपावली के बाद मनाया जाने वाला अन्नकूट गोवर्धन पूजा महोत्सव इस बार तिथियों के फेर के चलते खैरथल शहर सहित जिले में दो दिन तक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार सोमवार और मंगलवार को शहर के विभिन्न मंदिरों और घरों में गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।