राठ CHC में संविदाकर्मी का वीडियो वायरल, ड्यूटी को लेकर उठे सवाल.
District Magistrate Hamirpur up
Brajesh Pathak
राठ CHC में संविदाकर्मी का वीडियो वायरल, ड्यूटी को लेकर उठे सवाल
हमीरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) राठ में तैनात एक संविदाकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी ड्यूटी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो में कर्मचारी कुर्सी पर पैर रखकर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में कर्मचारी के नशे की हालत में होने का दावा भी किया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार, संबंधित कर्मचारी की तैनाती वार्ड बॉय के पद पर बताई जा रही है, जबकि वह कंप्यूटर ऑपरेटर का काम कर रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि वह करीब 15 वर्षों से CHC राठ में कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य कर रहा है।
वहीं, पोस्टमार्टम हाउस में पिछले चार वर्षों से ड्यूटी लगाए जाने के बावजूद वहां कभी नहीं जाने का दावा भी सामने आया है। वायरल वीडियो करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है।
अब इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच और कार्रवाई को लेकर नजरें टिकी हैं। हालांकि, वायरल वीडियो और कर्मचारी की ड्यूटी से जुड़े दावों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
Hamirpur, Hamirpur | Oct 12, 2026