कैराना: गंगेरू गांव में मकान बनाने को लेकर महिला के साथ हुई मारपीट, घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती
कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू में मोहसिना नामक महिला के साथ मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष ने बताया है कि उनके द्वारा मकान बनवाने के लिए कार्य कराया जा रहा था। आरोप है कि तभी बंटवारे की रंजिश को लेकर परिवार की महिलाओं ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिस कारण वह घायल हो गई। बाद में घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए भर्ती कराया गया।