पूरनपुर: दहेज में चार पहिया वाहन की मांग, विवाहिता से मारपीट का आरोप, 10 पर दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिकरहना निवासी वीरपाल की तहरीर पर पुलिस ने उनकी पुत्री से दहेज की मांग और मारपीट के आरोप में दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार वीरपाल ने अपनी पुत्री राखी देवी की शादी 26 फरवरी 2024 को बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव लाखन नगरा निवासी लोकेश कुमार पुत्र दुर्गपाल के साथ की थी।आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद