तीर्थ नगरी सोरों पंचकोशीय परिक्रमा मार्ग की खुली पोल, अब आंदोलन की तैयारी!
ब्राह्मण कल्याण सभा के निरीक्षण में टूटी सड़क, बंद सोलर लाइटें, जर्जर शौचालय और पेयजल का संकट उजागर
सोरों। ब्राह्मण कल्याण सभा एवं शूकरक्षेत्र समाज सेवा समिति ने पंचकोशीय परिक्रमा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। जगह-जगह बदहाल सड़क, बंद सोलर लाइटें, जर्जर शौचालय और पेयजल की कमी देखकर पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई।
समिति ने जल्द ही डीएम कासगंज और पर्यटन अधिकारी अलीगढ़ से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान की मांग करने की बात कही है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि समस्याएं जल्द दूर नहीं हुईं तो आंदोलन किया जाएगा।
#सोरों #पंचकोशीयपरिक्रमा #ब्राह्मणकल्याणसभा #शूकरक्षेत्र #कासगंज