🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन
सोनम वांगचुक के समर्थन में विद्यार्थियों का शांतिपूर्ण धरना, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
उरई में विद्यार्थियों ने गांधी चबूतरा पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों को उठाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
विद्यार्थियों ने कहा कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए और लोकतांत्रिक तरीके से उठाई जा रही आवाज़ को सुना जाए।
📍उरई, जालौन
नोट: यह पोस्ट प्रदर्शनकारियों के दावों और मांगों पर आधारित है।
#Jalaun #Orai #SonamWangchuk #StudentProtest #BreakingNews
Jalaun, Jalaun | Jul 20, 2026