भीलवाड़ा: बार कौंसिल ऑफ़ राजस्थान के चुनाव, मतदान शुरू, 8 साल बाद हो रहे हैं चुनाव, 23 पदों के लिए 234 प्रत्याशी मैदान में हैं
भीलवाड़ा। जिले से चार प्रत्याशी सुरेश चंद्र श्रीमाली, नीरज कुमार गुर्जर, गोपाल सोनी, रामपाल शर्मा आजमा रहे अपना भाग्य। भीलवाड़ा में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान (बीसीआर) चुनाव के लिए सुबह 8 बजे मतदान शुरू होते ही केंद्रों पर अधिवक्ताओ की कतारें लगनी शुरू हो गईं। यहां चार प्रत्याशियों के लिए कुल 2170 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।