केराकत: मोढैला बाजार स्थित बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में लोन जमा करने आए व्यक्ति से उचक्के ₹36000 लेकर हुए फरार
चंदवक थाना क्षेत्र के मोढ़ैला बाजार स्थित बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक में लोन के पैसे जमा करने आए गुलरा गाँव निवासी अनिल पटेल से 36000 रुपये लेकर उचक्के फरार हो गए। वहीं, पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फ़ुटेज के माध्यम से मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।