केराकत: परमानंदपुर गांव में सर्पदंश से एक युवती की हुई मौत
परमानंदपुर गांव में सुबह सर्प दंस से युवती की मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार परमानंदपुर गांव निवासिनी कविता कुमारी पुत्री दिनेश कुमार 18 वर्षीय रोज की भांति सुबह उठकर काम कर रही थी। कि पहले से घर में बैठा सर्प कविता को काट लिया। परिजनों को जानकारी होते ही आनन फानन में अटाला मस्जिद जौनपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दी।