केराकत: गोबरा गांव में बीती रात हौसला बुलंद अज्ञात चोरों ने घर में घुस ताला तोड़कर लाखों रुपए का सामान चोरी कर हुए फरार, जाँच मे
केराकत तहसील थाना चंदवक क्षेत्र के अंतर्गत गोबरा गांव में बीती रात हौसला बुलंद अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए का सामान चोरी कर फरार हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोबरा गांव निवासी सुनील मिश्रा व अनिल मिश्रा और मनीष मिश्रा तीनों भाई हैं। जो एक ही परिवार में एक साथ घर में रहते हैं। और रोटी रोजी के सिलसिले में बाहर रहते हैं।