केराकत: चौरा गांव में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में सेक्टर समीक्षा बैठक व कैडर कैंप कार्यक्रम का किया गया आयोजन
केराकत तहसील क्षेत्र के अंतर्गत चौरा गांव में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में सेक्टर समीक्षा बैठक व कैडर कैम्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष अजय अम्बेडकर के नेतृत्व में यह सेक्टर समीक्षा बैठक व कैडर कैम्प में लोगों को जागरूक किया गया। इस बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य श्याम नारायण गौतम व विधानसभा प्रभारी एडवोकेट अमरनाथ गौतम मौजूद रहे।