केराकत: रामगढ़ गाँव में ढोल-नगाड़े, हाथी-घोड़े और गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई श्री रुद्र महायज्ञ की कलश यात्रा
डोभी विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत रामगढ़ के वाराणसी-आजमगढ़ हाईवे पर ढोल-नगाड़े और हाथी घोड़े के साथ धूमधाम से श्री रुद्र महायज्ञ की कलशयात्रा निकाली गई। रामगढ़ में 9 दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ के प्रथम दिन तीर्थ कोठी 12 धाम के महंत पंकज दास महाराज के सानिध्य में कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा 12 देव धाम मंदिर से चलकर मोडैला होते हुए गोमती नदी किनारे पहुंची।