केराकत: केराकत तहसील में नवागत एसडीएम सुनील कुमार भारती ने सम्भाला पदभार
जिलाधिकारी रविंद कुमार माँदड के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सुनील भारती ने केराकत तहसील में आकर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत नवागत उपजिलाधिकारी सुनील भारती ने बताया कि तहसील दिवस व समाधान दिवस पर पड़ने वाले प्रार्थना पत्रों का यथाशीघ्र निस्तारण पारदर्शिता के साथ करना तथा कमजोर तबकों को न्याय सुलभ कराने, साथ ही बार बेंच के बीच सामंजस्य स्थापित कर वाद कारियों के हित में कार्य करना तथा शासन-प्रशासन के आदेश व निर्देश का पालन भी सुनिश्चित करना प्राथमिकता होगी।