ढीमरखेड़ा: ग्राम बिजोरी स्थित बेलकुंड नदी के किनारे पेड़ों की कटाई की शिकायत, वन विभाग ने शुरू की जांच
ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम बिजोरी स्थित बेलकुंड नदी के किनारे पेड़ों की कटाई को लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग से शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि हरे-भरे पेड़ों को काटकर रात के समय वाहनों में लोड कर बाहर ले जाया जा रहा है, जिससे अवैध कटाई की आशंका पैदा हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरीके से रात में लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है, उससे प्रतीत होता है