बड़गांव: जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक, वृक्षारोपण अभियान व तीज की तैयारियों की समीक्षा की
जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में सोमवार को एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें सभी उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी और जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य फोकस मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान "हरयाळो राजस्थान" की समीक्षा और आगामी तीज महोत्सव की तैयारियों पर रहा।