बड़गांव: कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर हुई चर्चा, प्रशिक्षण व प्रक्रियाओं की दी गई जानकारी
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण पर कलेक्ट्रेट में हुई बैठक भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित हुई। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. महामायप्रसाद चौबीसा ने आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी