बड़गांव: उदयपुर में वृद्धा को झांसा देकर जेवर ठगने वाली शातिर महिला हुई गिरफ्तार, हाथीपोल थाना क्षेत्र की घटना
एमबी हॉस्पिटल में इलाज को आई वृद्धा को ₹9500 की सरकारी दवा योजना का झांसा देकर सोने की चेन, टॉप्स और मोबाइल ले जाने वाली महिला शाहिदा उर्फ सलमा पठान को हाथीपोल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने साथी हवाई सिंह शेखावत के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देती थी। दोनों ने जयपुर सहित कई शहरों में आधा दर्जन से अधिक घटनाएं की हैं। CCTV व मुखबिर तंत्र से पहचान की.