बड़गांव: कृषि मंडी में विद्युत तार गिरने से दो वाहनों में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा नुकसान
कृषि मंडी में विद्युत तार गिरने से दो वाहनों में आग, बड़ा हादसा टला उदयपुर की कृषि मंडी में सोमवार दोपहर विद्युत लाइन का तार टूटकर दो वाहनों पर गिर गया, जिससे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना से मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। नगर निगम की फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।