बड़गांव: जिला कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक
उदयपुर कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में संपर्क पोर्टल की लंबित शिकायतों, बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं व हरियालो राजस्थान अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने 30 दिन से अधिक लंबित मामलों पर जवाब तलब करते हुए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।