कैराना: कैराना में विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अनुपस्थित दर्शाने का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन
Kairana, Shamli | Sep 12, 2026 कैराना नगर में स्थित विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आरोप है कि बीए चतुर्थ सेमेस्टर के माइनर विषय की आंतरिक परीक्षा आयोजित नहीं होने के कारण कई विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम में अनुपस्थित दर्ज हो गया है। इससे उनके शैक्षणिक भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।