मंझनपुर: पब्लिक ऐप की खबर का असर, मुख्यालय मंझनपुर में जल जमाव की समस्या को दुरुस्त करने में जुटे नगर पालिका कर्मचारी
कौशाम्बी के मुख्यालय मंझनपुर में शनिवार को ज़रा सी बारिश की वजह से जल जमाव हो गया था।लोगों की दुकानों और घरों में पानी घुस रहा था।सड़के तालाब दिखाई दे रही थीं।मीडिया में खबर चलने के बाद रविवार सुबह से ही नगर पालिका के कर्मचारियों ने अव्यवस्थाओं को दूर करने की जद्दोजहद शुरू कर दिया।टैंकर लगाकर जमा पानी खींचा जा रहा है।मोहर्रम के जुलूसों के रास्ते साफ़ हो रहे है।