मंझनपुर: गौरा डेरा में नाले के निर्माण स्थल पर टूटी जमीनी रंजिश की चुप्पी, बाप-बेटे पर लाठी-डंडों से किया गया हमला
मंझनपुर नगर पालिका परिषद द्वारा चल रहे नाले के निर्माण कार्य को देखने गए एक बुजुर्ग और उनके बेटे पर शनिवार को समय करीब 4 बजे पुरानी रंजिश को लेकर हमला कर दिया गया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से जमकर पिटाई की गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गौरा डेरा निवासी मोहन लाल पुत्र चैना प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी है।