मंझनपुर: लोहंदा कांड: भीम आर्मी प्रमुख रावण के दौरे की सूचना पर पुलिस सतर्क, डीएम-एसपी ने सुरक्षा का लिया जायजा
सैनी क्षेत्र के लोहंदा गांव में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ‘रावण’ के संभावित दौरे की सूचना से पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। शनिवार को डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी ने कनवार बार्डर व लेहदरी पुल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इन दोनों संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।