मंझनपुर: खाद व्यापारियों ने फर्टिलाइजर में जबरन टैगिंग के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल की, मंझनपुर में सौंपा ज्ञापन
प्रयागराज के डिस्ट्रीब्यूटर्स कंपनी का दबाव बनाकर यूरिया, डीएपी, एनपीके, पोटाश और सल्फेट जैसी खादों पर जिंक, सल्फर व अन्य दवाओं की टैगिंग कर रहे हैं। इस टैगिंग के कारण व्यापारियों को प्रति बोरी 40 से 50 रुपये अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। फर्टिलाइजर कंपनी द्वारा की जा रही टैगिंग से यह राशि 70 से 90 रुपये तक पहुंच जाती है।