मंझनपुर: दरियापुर चौराहे पर सिगरेट पीने और बाइक हटाने को लेकर भिड़े 2 पक्ष, जातिसूचक शब्दों ने बढ़ाया बवाल
करारी थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहा शनिवार को जंग का मैदान बन गया, जब मामूली कहासुनी ने दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का रूप ले लिया। घटना की शुरुआत गोबरसहाई गाँव के दो युवकों द्वारा एक दुकान के सामने सिगरेट पीने से हुई, जहां दरियापुर निवासी पप्पू ने उनसे बाइक हटाने को कहा। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में गाली-गलौज और फिर हाथापाई शुरू हो गई।